Friday, January 12, 2024

मेरा संघर्ष भरा जीवन ।

 आज दिनांक 13/01/2024 है और अभी जब मैं ये आर्टिकल लिख रहा हूं तब तक मेरा एसएससी का सिलेबस खतम हो चुका है और तैयारी जोरों शोरों से चल रही है , क्योंकि जुलाई या फिर अगस्त में CGL का एग्जाम है और मुझे कुछ भी करके इस पेपर को पास करना है । मैं फरीदाबाद के एक छोटे से गांव आत्मदपुर में रहता हूं अपने पिता जी के साथ , और जिस रूम में हम रहते हैं , उसकी हालत बहुत खराब है 8×8 का रूम है उसी में मैं, मेरा छोटा भाई और मेरे पिता जी रहते हैं।  आप इस तस्वीर में कमरे का दृश्य देख सकते हैं 
ये एक ब्रेंच है जिसपे मेरी किताबे हैं और हम नीचे सोते हैं।
       यह रूम की एक विडियो है जिसमे आप रूम की हालत                                          देख सकते हैं 

मेरे घर में मेरी बहन के बाद मैं सबसे बड़ा हूं इसलिए मेरे ऊपर काफी जिम्मेदारियां भी हैं , जिसकी वजह से मुझे सरकारी नौकरी 2024 में ले लेनी है जिससे मेरे परिवार की दैनिक जीवन में सुधार आ सके। मेरे पिता जी बहुत मेहनत करते हैं, और उनकी मेहनत से मुझे प्रेरणा मिलती है जिससे और पढ़ने का जुनून सा आता है । नौकरी के बाद छोटे भाई को स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस करना है , पिता जी के लिए स्टेशनरी शॉप, मम्मी जी के लिए बुटीक और बहुत कुछ जो संभव हो पाएगा । 

गांव के घर की दयनीय हालत है , इसलिए एक अच्छा सा इकोफ्रेंडली घर भी बनाना है। 
पिताजी के साथ एक तस्वीर घर के ओसारा में 

आज की स्टोरी इधर तक ही रखते हैं ।



मेरा संघर्ष भरा जीवन ।

 आज दिनांक 13/01/2024 है और अभी जब मैं ये आर्टिकल लिख रहा हूं तब तक मेरा एसएससी का सिलेबस खतम हो चुका है और तैयारी जोरों शोरों से चल रही है...